Volunteer Login
 
help

Product & Services

39 Welfare Activities and Objectives | 39 कल्याणकारी कार्य और उद्देश्य

39 कल्याणकारी कार्यक्रम व उद्देश्य | 39 Welfare Activities and Objectives

स्वाती सत्यम राइज़िंग फ़ाउंडेशन (SSRF) समाज के हर वर्ग के उत्थान, मानवता, समानता, न्याय और सतत विकास के लिए पूर्णतः समर्पित है। ट्रस्ट द्वारा 34 मुख्य कल्याणकारी कार्यक्रम व उद्देश्य तथा 5 विशिष्ट कल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • अंत्येष्टि एवं श्मशान/कब्रिस्तान संबंधी सेवाएं: लावारिस, बेसहारा और निर्धन व्यक्तियों के दाह-संस्कार हेतु कफन, सामग्री, शव वाहन (हर्ष वैन) तथा श्मशान घाट/कब्रिस्तान का निर्माण व रख-रखाव।

  • धर्मशास्त्र एवं धार्मिक अनुष्ठान: सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों का निर्माण व जीर्णोद्धार, धार्मिक कथाएं, यज्ञ और पूजा-पाठ का आयोजन।

  • आपदा, युद्ध सहायता एवं शरणार्थी पुनर्वास: युद्ध पीड़ितों, शरणार्थियों, आपदा प्रभावितों तथा सशस्त्र बल कर्मियों, युद्ध-विधवाओं व अनाथों के लिए भोजन, आश्रय, चिकित्सा व राहत कार्य।

  • उपभोक्ता अधिकार, भ्रष्टाचार उन्मूलन व नागरिक अधिकार: उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता, अनुचित व्यापार के खिलाफ कानूनी सहायता, भ्रष्टाचार विरोधी अभियान और नागरिक अधिकारों की सुरक्षा।

  • शहरी परिवहन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर विकास: सार्वजनिक परिवहन, पेयजल स्थल, विश्रामगृह, सड़क निर्माण व स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण।

  • सामाजिक-आर्थिक विकास एवं यौनकर्मी पुनर्वास: कमजोर वर्गों और यौनकर्मियों के सम्मानजनक जीवन, कौशल विकास और आजीविका के नए अवसर प्रदान कर पुनर्वास।

  • स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण: महिला व बाल स्वास्थ्य, सुरक्षित प्रसव, टीबी/एचआईवी जागरूकता, मुफ्त चिकित्सा शिविर तथा योग, आयुर्वेद व होम्योपैथी का प्रचार-प्रसार।

  • शिक्षा, कौशल विकास एवं अनुसंधान: तकनीकी व शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना, मेधावी/निर्धन छात्रों को छात्रवृत्ति, और स्वरोजगार हेतु ट्रेनिंग सेंटर।

  • पर्यावरण, नदियों एवं पशु कल्याण: प्रदूषण नियंत्रण, वृक्षारोपण, नदी व जल निकायों का संरक्षण तथा पशु-पक्षियों के लिए आश्रय, एम्बुलेंस व चिकित्सा व्यवस्था।

  • कला, संस्कृति, हस्तशिल्प एवं मीडिया: पारंपरिक कला, संगीत व साहित्य का संरक्षण, नए कलाकारों को प्रोत्साहन, तथा समाचार पत्र, पुस्तकालय व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनल का संचालन।

  • निःशुल्क कानूनी व चिकित्सीय सहायता: गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को कोर्ट-कचहरी हेतु मुफ्त कानूनी सलाह तथा मुफ्त इलाज व दवाएं उपलब्ध कराना।

  • संस्थागत संचालन एवं प्रशासनिक अधिकार: ट्रस्ट की संपत्तियों का संचालन, देशी-विदेशी शाखाएं खोलना, एमओयू (MoU) करना व नियमावली बनाना।

  • 5 विशिष्ट कल्याणकारी कार्यक्रम: महिला सशक्तिकरण (शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका), बाल कल्याण (शिक्षा, पोषण, सुरक्षा), दिव्यांगजन कल्याण (पुनर्वास, कौशल, समावेश), वरिष्ठ नागरिक कल्याण (स्वास्थ्य, सुरक्षा, सम्मान), और गरीब एवं वंचित वर्ग कल्याण (आजीविका, आवास, सहायता) के लिए समर्पित विशेष अभियान।


Swati Satyam Rising Foundation (SSRF) is committed to holistic social welfare, equality, humanity, and sustainable development across all sections of society. The foundation operates 34 Core Welfare Activities & Objectives along with 5 Special Welfare Programs, including:

  • Funeral & Last Rites Services: Providing financial and material support (shroud, wood, cremation services, hearse vans, and maintenance of cremation/burial grounds) for unclaimed, destitute, and poor individuals.

  • Religious & Ritualistic Activities: Supporting the construction and maintenance of religious places across all faiths, hosting satsangs, and scriptural rituals.

  • Disaster, War & Refugee Relief: Food, shelter, medical care, and rehabilitation for war victims, refugees, armed forces families, war widows, and disaster-affected communities.

  • Consumer Protection & Anti-Corruption: Legal assistance against unfair trade practices, anti-corruption campaigns, and safeguarding civil and human rights.

  • Urban Transport & Infrastructure: Developing civic facilities, public transport, drinking water spots, rest areas, street lighting, and road maintenance.

  • Socio-Economic Development & Sex Worker Rehabilitation: Dignified livelihood opportunities, skill development, and comprehensive rehabilitation for underprivileged sections and sex workers.

  • Health, Women & Child Welfare: Maternal care, safe delivery, HIV/Tuberculosis awareness, free medical camps, and promoting Yoga, Ayurveda, and Homeopathy.

  • Education, Skill Development & Research: Setting up technical/vocational institutions, offering scholarships/fellowships, and creating employment generation centers.

  • Environment, Rivers & Animal Welfare: Pollution control, tree plantation, river rejuvenation, water body conservation, and shelter/ambulance services for animals and birds.

  • Art, Culture & Media: Preserving traditional art, music, dance, and literature, supporting new artists, and publishing research journals, books, and operating news media channels.

  • Free Legal & Medical Aid: Providing free legal counsel, court assistance, and free medical treatment/medicines for economically weaker sections.

  • Trust Governance & Operations: Managing trust property, entering MOUs, establishing domestic/international branches, and enforcing administrative bylaws.

  • 5 Special Welfare Programs: Targeted initiatives for Women Empowerment (education, health, livelihood), Child Welfare (education, nutrition, safety), Divyangjan (PWD) Welfare (rehabilitation, skills, inclusion), Senior Citizen Welfare (health, security, respect), and Poor & Marginalized Section Welfare (livelihood, housing, assistance).